युवती ने छेड़छाड़ करने पर मनचले को जूतों से पीटा

सिटी रिपोर्टर अंकुर गुप्ता की रिपोर्ट

युवती ने छेड़छाड़ करने पर मनचले को जूतों से पीटा, कमेंट करके भाग रहा था मनचला, युवती ने पीछा कर पकड़ा, फिर थप्पड़ मारकर मंगवाई माफी

भरतपुर शहर में एक राह चलती युवती से छेड़छाड़ करना साइकिल सवार मनचले को भारी पड़ गया। युवती ने युवक का पीछा किया फिर सरेराह उसे पकड़कर जूते मारे, जिसके बाद युवक ने सभी के सामने युवती से माफी मांगी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीड़िता आरोपी युवक की जूतों से पिटाई करती दिखाई दे रही है।

पीड़िता नंदिनी शर्मा (परिवर्तित नाम) निवासी गोपालगढ़ ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं तथा 8 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे पैदल अपनी ड्यूटी पर जा रही थी कि तभी केतन गेट के पास साइकिल पर एक लड़का आया और उस पर फब्तियां कसते हुए निकल गया। मैने रास्ते में एक बाइक सवार को रोका और उससे पूरी बात बताकर बाइक सवार से कहा कि मुझे साइकिल पर जा रहे लड़के का पीछा करना है। साइकिल सवार युवक का पीछाकर उसे गोवर्धन गेट पर पकड़ लिया। मेंने आरोपी की थप्पड़ों और जूतों से पिटाई कर दी तथा घटना को देख मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। पिटाई के दौरान युवक ने नंदिनी से माफी मांगी तथा कहने लगा कि मैंने कुछ नहीं कहा, मेरे से गलती हो गई। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने भी साइकिल सवार युवक के दो थप्पड़ लगा दिए और फिर से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।

पीड़ित नन्दिनी ने बताया कि पिटाई करने के बाद आरोपी युवक वहां से चला गया हालांकि युवक कौन था, कहां का रहने वाला था, इसके बारे में उसे जानकारी नहीं है तथा पुलिस में भी कोई शिकायत नहीं दी है। नन्दिनी के पिता ऑटो चलाते हैं तथा मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं। नंदिनी के दो छोटे भाई हैं, जिनमें एक एक मंदिर में सेवा करता है वहीं दूसरा पढ़ाई करता है।

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

54 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago