Explore the website

Looking for something?

Sunday, February 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeदेशमां ने पूछा तो रोने लगा बेटा,महिला ने नाबालिग लड़के के साथ...

मां ने पूछा तो रोने लगा बेटा,महिला ने नाबालिग लड़के के साथ कई बार बनाए शारीरिक संबंध

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 28 वर्षीय महिला पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह मामला जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन का है। पीड़ित लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बेटा एक सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं, जहां आरोपी महिला भी रहती है। महिला ने मार्च और अप्रैल के महीने में कई बार लड़के को बहला-फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी भी दी।

‘छोटे भाई जैसा है और उसे प्यार से चूमा था… ‘

पीड़ित की मां, जो उसी घर में नौकरानी का काम करती है, ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि घर के मैनेजर ने उसे आरोपी महिला और उसके बेटे को सर्वेंट क्वार्टर में अकेले में देखा था। जब उसने महिला से इस बारे में बात की, तो उसने कहा कि लड़का उसके लिए छोटे भाई जैसा है और उसने उसे प्यार से चूमा था। मां ने महिला को डांटा और ऐसा व्यवहार न करने की चेतावनी दी। जब मां ने अपने बेटे से पूछा, तो वह रोने लगा और उसने महिला द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया।

क्या कहती है पुलिस?

जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के की मां की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version