Thursday, March 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
HomeUncategorizedमालपुर मेला में ठेकेदार की मनमानी वसूली का आरोप, सोशल मीडिया में...

मालपुर मेला में ठेकेदार की मनमानी वसूली का आरोप, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

मकर संक्रांति मेले में व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

लोकेशन – शहपुरा – मालपुर कन्हैया संगम घाट

एंकर – डिंडोरी जिले के शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत मालपुर कन्हैया संगम घाट पर आयोजित मकर संक्रांति मेले में ठेकेदार द्वारा मनमानी वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस पर संज्ञान लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

वीओ – मामला डिंडोरी जिले के शाहपुरा क्षेत्र स्थित मालपुर कन्हैया संगम घाट का है, जहां हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले को लेकर प्रशासन द्वारा ठेके की नीलामी की जाती है और ठेकेदार को एक तय रेट पर ठेका दिया जाता है।
लेकिन आरोप है कि इस बार ठेकेदार द्वारा तय दरों से अधिक व्यापारियों से जबरन वसूली की जा रही है। इसी मनमानी वसूली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और क्या ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई की जाती है या नहीं।

एंकर- फिलहाल पूरा मामला प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments