Thursday, April 9, 2026

TOP NEWS

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...
HomeUncategorizedमिशन वात्सल्य योजना से दिव्यांग बच्चों को मिलेगा हर माह 4000 रुपये...

मिशन वात्सल्य योजना से दिव्यांग बच्चों को मिलेगा हर माह 4000 रुपये का लाभ

डिंडौरी : 27 अक्टूबर, 2025
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिले के दिव्यांग बच्चों को स्पॉन्सरशिप (प्रायोजन) योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और पोषण को सुलभ बनाना है। योजना के तहत चयनित पात्र हितग्राहियों को 4000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना की पात्रता
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से पेंशन प्राप्त करने वाले बच्चे विभाग के अंतर्गत पंजीकृत दिव्यांग बच्चों के पालक, महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस सहायता के पात्र होंगे।
लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में दिव्यांग प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र/बीपीएल कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अध्ययनरत कक्षा की मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं ताकि दिव्यांग बच्चों के शिक्षा एवं पोषण में किसी प्रकार की बाधा न आए। सामाजिक न्याय विभाग ने जिले के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि आप आवेदन कर सामाजिक न्याय विभाग जिला पंचायत कार्यालय में ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। जिससे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments