Explore the website

Looking for something?

Monday, April 20, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशमुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर विधायक, कलेक्‍टर एवं...

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन

कटनी (15 सितंबर) – विधायक बड़वारा धीरेन्‍द्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा ने संयुक्‍त रूप से विकासखंड मुख्‍यालय बड़वारा में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुरूवार 18 सितंबर को प्रस्‍तावित प्रवास के मद्देनजर यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडनसोनी, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शारदा सिंह, कार्यपालन यंत्री परियोजना क्रियान्‍वयन इकाई एमके पोनीकर सहित अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव बड़वारा सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) परिसर के मैदान में होने वाली सभा में बड़वारा व रीठी सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे अधिकारियों ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में निर्माणाधीन हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और बैरिकेडिंग करने और सड़क जीर्णोद्धार आदि कार्य के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सांदीपनि स्‍कूल परिसर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शामिल विभिन्‍न घटकों और पहलुओं से संबंधित विभागों के क्रियाकलापों की 18 सितंबर को लगाई जाने वाली प्रदर्शनी स्‍थल का भी मुआयना किया। कलेक्‍टर श्री तिवारी सहित अन्‍य अधिकारियों ने नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय के प्रशासकीय भवन और कक्षाओं का भी निरीक्षण किया और मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित प्रवास के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version