Categories: देश

मुरिदके एयरस्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा के दो टॉप आतंकी ढेर, देखें तस्वीरें

करीब दो हफ्ते पहले, पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जो जख्म भारत को दिए थे, उसका जवाब भारतीय सेना ने बेहद सटीक और निर्णायक तरीके से दे दिया है। 6 और 7 मई की रात, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी अड्डों पर जबरदस्त हमला किया। घातक ड्रोन और मिसाइलों की मदद से नौ ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना द्वारा मुरिदके स्थित Markaz Tayyeba पर की गई सटीक एयरस्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो हाई वैल्यू टारगेट (HVT) आतंकियों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में संगठन का शीर्ष कमांडर हाफिज अब्दुल मलिक और एक अन्य रणनीतिक ऑपरेशंस का मास्टरमाइंड मुदस्सिर शामिल हैं।

मुरिदके लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है, जहां से आतंकी गतिविधियों की योजना बनाई जाती रही है। इसी ठिकाने से भारत के खिलाफ कई बड़े आतंकी हमलों की साजिश रची गई थी। इन दो बड़े आतंकियों के मारे जाने को भारत की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई माना जा रहा है।

क्यों जरूरी थी यह जवाबी कार्रवाई?

22 अप्रैल को कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष सैलानियों पर हमला किया था, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली पर्यटक की जान चली गई थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया था कि भारत इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सेना को कार्रवाई की पूरी छूट दे दी गई। सेना प्रमुखों, सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ रणनीति तय हुई, और तय समय पर भारत ने अपना वादा निभाया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago