Home देश मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्र की पैनी नजर, 300 BSF जवानों के साथ-साथ...

मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्र की पैनी नजर, 300 BSF जवानों के साथ-साथ 5 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती; 3 लोगों मौत

केंद्रीय गृह मंत्रालय पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और मंत्रालय की तरफ से राज्य सरकार को अतिरिक्त केंद्रीय पुलिस बलों के साथ-साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली है। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है, और इसकी कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्थानीय स्तर पर तैनात बीएसएफ की सहायता ले रहें है और 150 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि मुर्शिदाबाद में स्थानीय रूप से उपलब्ध बीएसएफ के लगभग 300 कर्मियों के अलावा, राज्य सरकार के अनुरोध पर पांच कंपनियों को तैनात किया गया है। केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य प्रशासन को अन्य संवेदनशील जिलों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा, और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की सलाह दी।

केंद्रीय गृह सचिव ने यह भी कहा कि केंद्र भी स्थिति पर निगरानी रखें हुए है और यह आश्वासन दिया कि यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त केंद्र सुरक्षा बल की तैनाती सहित राज्य को हर संभव सहायता दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version