मुलताई पुलिस द्वारा जे.सी.बी मशीन चोरी के प्रकरण मे आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

जिला बैतूल

मुलताई पुलिस द्वारा जे.सी.बी मशीन चोरी के प्रकरण मे आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

रिपोर्टर✍️ अविनाश तायवाड़े

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री निश्चल झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी व्दारा चोरी के प्रकरणो मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी मुलताई श्री मयंक तिवारी जी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी मुलताई श्री देवकरण डेहरिया के निर्देशन में निम्नानुसार कार्यवाही सम्पादित की गई, फरियादी जगदीश पिता पुज्या झरबडे उम्र 37 साल निवासी ग्राम गरव्हा थाना मुलताई द्वारा दिनांक 17.02.25 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उसके ड्राईवर विशाल उर्फ गोलू तोमर ने उसकी जे.सी. बी मशीन क्रमांक MP48D0949 को चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मुलताई मे अपराध क्रमांक 127/25 धारा 306 BNS का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल के आस पास एवं ढाबे व टोल मे लगे सीसीटीव्ही कैमरो की तत्परता से चैकिंग की गई जिस पर से आरोपी की जे.सी.बी. मशीन सहित लोकेशन प्राप्त होनें पर केन्द्रिय विधालय ग्राम नगरकोट मुलताई के आरोपी विशाल उर्फ गोलू पिता ईश्वरसिहं तोमर उम्र 32 साल निवासी ग्राम गाडामोड थाना रहटगांव जिला हरदा को मशीन ले जाते हुये घेराबंदी कर पकडा गया एवं आरोपी के कब्जे से जे.सी.बी. मशीन विधिवत जप्त की गई व आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरी. श्री देवकरण डेहरिया, उनि छत्रपाल धुर्वे, प्र.आर. 181 सुशील धुर्वे, आर. 613 प्रिंस, आर, 516 नरेन्द्र, आर. 633 कमलेश डेहरिया, आर. 524 कमलेश भलावी तथा थाना बीजादेही से सउनि अवधेश वर्मा, प्र.आर. परसराम देवडा, आर. 578 मनीराम उइके व थाना गंज से आर. अनिरुद्द यादव की मुख्य भूमिका रही है।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago