Categories: Uncategorized

साले की घिनौनी करतूत, पहले जीजा को हनीट्रैप में फंसाया, फिर बंधक बनाकर बहन से मांगे 15 लाख, ऐसे हुआ खुलासा!

लोकेश शर्मा

मध्य प्रदेश के धार जिले में हनीट्रैप केस का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक साले ने अपने ही जीजा को न सिर्फ हनीट्रैप के मामले में फंसाया, फिर बहन को भरोसा दिलाने के लिए उसे बंधक बनाकर अपनी ही बहन से 15 लाख की मांग कर दी। घटनाक्रम पूरी तरह असली दिखे, इसके लिए साले ने अपने जीजा की जमकर पिटाई भी की। हालांकि, मामले में पुलिस ने पीड़ित जीजा को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया है। वहीं, आरोपियों में साले समेत तीन पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले का खुलासा करते समय खुद जांच में जुटी कोतवाली पुलिस भी दंग रह गई। थाना प्रभारी समीर पाटीदार के अनुसार, आरोपी महिला से पूछताछ की गई तो पीड़ित किसान का मुंह बोला राजेंद्र चौहान ने खुद को पीड़ित बताया था। जब जांच की गई तो राजेंद्र सिंह ही गैंग का मास्टमाइंड निकला।

किडनैप भी खुद किया और छुड़ाने भी खुद ही पहुंचाl

एक तरफ आरोपी राजेंद्र अपने जीजा के साथ घिनौना खेल खेल रहा था तो वहीं दूसरी तरफ वो खुद को पीड़ित परिवार का हितेषी बताते हुए उनकी मदद के लिए आगे से आगे खड़ा होकर परिवार का साथ दे रहा था। लेकिन, जब मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि, वो ये सब परिवार के लिए नहीं बल्कि गैंग के साथ मिलकर अपने प्लान को सही ढंग से चलाने के लिए कर रहा था। दो दिन पहले ही हनीट्रैप के जाल में फंसकर किडनैप हुए हरदा के पीड़ित किसान को आरोपियों ने खुद ही छुड़वाया था।

पुलिस ने बताया कि एक लड़की ने किसान को मिलने के लिए बुलाया था। फिस उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने पीड़ित किसान की पत्नी से 15 लाख रुपए की डिमांड की थी। इसकी शिकायत पीड़ित की पत्नी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ कोतवाली पहुंचकर कर दी। इसपर पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरु की, जिसमें साले की घिनौनी करतूत का पर्दा फाश हो गया।

पीड़ित बोला- बंधक बनाकर बहुत पीटा

मामले को लेकर पीड़ित किसान ने बताया कि, उसकी इंस्टाग्राम पर कीर्ति शर्मा से जान पहचान हुई थी। युवती के जिद करने पर वे हरदा से धार आया था। लेकिन, जब वो कीर्ति से मिलने पहुंचा तो वहां और भी लोग पहले से मौजूद थे, जिन्होंने उसे बंधक बना लिया। इसके दौरान उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई। पीड़ित के अनुसार, उसे 28 घंटे बंधक बनाकर मारपीट की गई है। इस दौरान उन्होंने पत्नी को फोन लगाकर 15 लाख रुपयों की डिमांड की और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, मारपीट करने वालों में उसका मुंह बोला साला भी शामिल था।

आरोपी का कबूलनामा

इधर, पुलिस इंद्रपुरी स्थित कॉलोनी पहुंची और आरोपियों को धर दबोचा। पीड़ित की पत्नी राजेंद्र को अपना मुंह बोला भाई मानती थी। राजेंद्र से की गई पूछताछ के अनुसार, उसने इसी भरोसे का फायदा उठाकर अपने जीजा को हनीट्रैप में फंसाने का प्लान बनाया। उसी के कहने पर कीर्ति ने पीड़ित को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले में 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

तान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More

5 minutes ago

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

8 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

9 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

10 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

13 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

14 hours ago