मुलताई पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जिला बैतूल

मुलताई पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर अविनाश तायवाड़े

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति कमला जोशी द्वारा चोरी के प्रकरणों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस की लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई । थाना मुलताई के अपराध क्रमांक 11/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. दिनांक 05/01/2025 प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार।

घटना का विवरण
थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 11/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत 5 जनवरी 2025 को एक मोटर साइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसार, फरियादी डोमेश भरने, निवासी वार्ड नं. 07 लांजी, ने शिकायत की थी कि 16 दिसंबर 2024 की रात करीब 7 बजे वह अपनी लाल महरून रंग की होण्डा सीबी साइन एसपी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं. MP 50 ML 2366) को अपने किराये के मकान के बाहर खड़ा करके अपने कमरे में चला गया था। बाद में जब वह 9 बजे वापस बाहर आया, तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। शिकायत पर थाना मुलताई में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया ।

पुलिस द्वारा कार्यवाही
चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश में पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों और चौकियों को सूचित किया गया। एसडीओपी मुलताई श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।
आज दिनांक 14 फरवरी 2025 को थाना मुलताई को सूचना मिली कि सोनू उर्फ गोलू निवासी पाथाखेड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल लेकर पाथाखेड़ा में घूम रहा है। सूचना के बाद चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा के सहयोग से एक टीम बनाई गई और आरोपी को पाथाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल MP 50 ML 2366 बरामद की गई। आरोपी सोनू उर्फ गोलू, पिता संजय डोंगरे (उम्र 24 साल) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मुख्य भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरी. श्री देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, सउनि एम.एल. गुप्ता, आर.617 अजय, और न.र.स. उमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

36 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago