राधे राधे बस हुई दुर्घटना का शिकार,कोई हताहत नही

राधे राधे बस हुई दुर्घटना का शिकार,कोई हताहत नही

मानपुर उमरिया श्री कांत निगम

मानपुर विधानभा मुख्यालय के मेन मार्केट पहुंचने से पहले ही गौतमान मुहल्ला हनुमान मंदिर के पास सवारी बस दुर्घटना का शिकार हो गई उक्त घटना में गनीमत रही की किसी के हताहत होने की खबर नही आई वहीं बस बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई मिली जानकारी अनुसार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की दोपहर राधे राधे कंपनी की बस जो ब्योहारी से उमरिया जाने के लिए मानपुर बस स्टेंड पहुंच ही रही थी की अचानक बस का साफ्ट टूट गया जिस कारण राह चलते अचानक से छलांग लगा कर नाली में घुस गई वहीं अचानक घटना घटने से बस में सवार सवारियों में जोर जोर से चीख पुकार मच गया मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ कर बस में सवार सवारियों की मदत किए और उन्हे बाहर निकला वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो बस सीधे रास्ते आ रही थी जो अचानक बस का पिछला हिस्सा उचक कर नाली में समा गया हालांकि उक्त दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं लगी सभी सवारियों को सकुशल सुरक्षित बस से निकाल लिया गया वहीं अचानक बस का साप्ट टूटने के कारण बस के पिछले हिस्से की कमानी बुरी तरह छतिग्रस्तके हो गई वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों का यह भी मानना है की उक्त घटना मानपुर के मेन मार्केट के पहले ही घट गई जिस कारण अन्य लोग भी चपेट में आने से बच गए गनीमत रही की शुक्रवार का दिन होने के वजह से मेन मार्केट में भारी भीड़ बनी रहती है अगर यही घटना कुछ दूर आगे बीच मार्केट में घटती तो पता नही कितने लोग इस दुर्घटना की चपेट में आते बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पुलिस को तैनात कर दिए और आवागमन अवरुद्ध न हो तत्काल समुचित व्यवस्था बनाते हुए बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कराया जाए

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago