Explore the website

Looking for something?

Thursday, May 21, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

सोशल मीडिया पर हलचल...

सोशल मीडिया पर हलचल - नई "कॉकरोच जनता पार्टी" (CJP) का उदय हम...

ट्विशा शर्मा मौत मामला:...

'अंतिम संस्कार का निर्णय परिवार का निजी मामला, कानूनन दोबारा पोस्टमार्टम की जरूरत...

राहुल गांधी का पीएम...

मुख्य बिंदु (Highlights): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर...

पेट्रोल-डीजल ₹4 महंगा, MP...

पेट्रोल-डीजल ₹4 महंगा, MP में 10% बढ़ेगा माल भाड़ा: महंगाई की चौतरफा मार...
Homeमध्य प्रदेशमैहर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, महाकुंभ में गंगा स्नान कर मां...

मैहर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, महाकुंभ में गंगा स्नान कर मां शारदा के दर्शन कर रहे श्रद्धालु

दीपक तिवारी
मैहर: मां शारदा देवी मंदिर में इन दिनों महाकुंभ के चलते प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. पूरे देशभर के श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है. जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं. महाकुंभ जाने या फिर लौटने वाले अधिकांश श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर मां शारदा देवी मंदिर पहुंच रहे हैं.

लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं मैहर

देशभर से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने पहुंच रहे है. ऐसे में अन्य धार्मिक स्थलों पर भी आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है. बड़ी तादाद में श्रद्धालु मैहर भी पहुंच रहे हैं. प्रधान पुजारी सुमित महाराज ने बताया कि “अल सुबह करीब 4 बजे से रात 10 बजे लगातार भक्त यहां दर्शन कर रहे हैं. प्रतिदिन 2-3 लाख भक्त यहां पहुंच रहे हैं, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों के लोग यहां अधिक आ रहे हैं. महाकुंभ शुरू होने के बाद से करीब 30-40 लाख श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन कर चुके हैं.”

52 शक्तिपीठ में से एक मां शारदा का माता मंदिर’

‘प्रधान पुजारी सुमित महाराज ने बताया कि “मैहर मां शारदा देवी मंदिर चित्रकूट पर्वत में विराजमान है, जो 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ मानी जाती है. महाकुंभ के महा मेला में लोग गंगा में स्नान करने के बाद देश के कोने-कोने से मैहर मां शारदा देवी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं.” वहीं, श्रद्धालुओं ने बताया कि कुंभ के कारण भीड़ में इजाफा हुआ है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था ठीक-ठाक है. जिससे भक्त शांति से दर्शन कर पा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version