रतलाम के गांव में फोटो खींचने की बात पर दो पक्षों में विवाद, गुमटी में लगाई आग… पुलिस फोर्स तैनात

  • रतलाम के गांव में फोटो खींचने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद गुमटी में आग लगा दी गई। पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के आने-जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस नजर रख रही है।

रललाम। उज्जैन जिले के ग्राम कमठाना में रतलाम जिले के ग्राम कमेड़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा एक डंपर का फोटो खींचने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट की गई।

इसकी खबर फैलने पर बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड़ में विवाद हो गया और भीड़ जमा हो गई। इस दौरान फोटो खींचने वाले की गुमटी में आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स लेकर गांव पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह है पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह लालसिंह निवासी ग्राम धनेसरा उज्जैन जिले के ग्राम कमठाना क्षेत्र से डंपर लेकर जा रहा था। तभी वली मोहम्मद निवासी ग्राम कमेड़ ने उसके डंपर का फोटो खींच लिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान उनके बीच मारपीट भी हुई।

लालसिंह का कहना है कि उसे चाकू मारा गया है। खबर फैलने पर कई लोग ग्राम कमेड़ में एकत्र हो गए और वली मोहम्मद की गुमटी में आग लगा दी। इससे माहौल बिगड़ने लगा तथा दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

शांति बनाए रखने की अपील की

उधर, घायल लालसिंह को अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान आदि पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

बैरिकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया

वहीं रतलाम से बड़ी संख्या में पुलिस बल ग्राम कमेड़ भेजा गया है। गांव में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के आने-जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस नजर रख रही है।

फोटो खींचने की बात पर हुआ विवाद

बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि दो पक्षों में फोटो खींचने की बात को लेकर विवाद हुआ है। घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति है, स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

40 minutes ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

1 hour ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

1 hour ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago