Explore the website

Looking for something?

Monday, July 27, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeमध्य प्रदेशरतलाम में आयकर विभाग की दबिश, वरिष्ठ कर सलाहकार के घर और...

रतलाम में आयकर विभाग की दबिश, वरिष्ठ कर सलाहकार के घर और दफ्तर पर मारा छापा

रतलाम में भी सोमवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. इस कार्रवाई में इंदौर की टीम के साथ दिल्ली और मध्य प्रदेश की अन्य यूनिट्स के अधिकारी भी शामिल रहे. रतलाम में की जा रही इस रेड को व्यापक रूप से जांच प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, जो प्रदेश के अन्य शहरों-इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास आदि में समानांतर रूप से की गई.

प्रदेश के कई बड़े शहरों के साथ-साथ रतलाम में भी सोमवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. आयकर विभाग की इंदौर टीम ने सुबह-सुबह रतलाम शहर में स्थित एक वरिष्ठ कर सलाहकार के घर और दफ्तर पर एक साथ दबिश दी. कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे बैंक कॉलोनी क्षेत्र में शुरू हुई, जब विभाग की 6 से अधिक गाड़ियां संबंधित स्थान पर पहुंचीं.

सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में इंदौर की टीम के साथ दिल्ली और मध्य प्रदेश की अन्य यूनिट्स के अधिकारी भी शामिल रहे. रतलाम में की जा रही इस रेड को व्यापक रूप से जांच प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, जो प्रदेश के अन्य शहरों-इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास आदि में समानांतर रूप से की गई. इन स्थानों पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और ज्वेलर्स के यहां छापे की खबरें सामने आई है.

घर और दफ्तर दोनों स्थानों पर छापा

रतलाम में जिस कर सलाहकार के यहां छापा मारा गया है, वे शहर के जाने-माने टैक्स कंसल्टेंट माने जाते हैं और कई प्रतिष्ठित कारोबारियों से उनके व्यावसायिक संबंध रहे हैं. टीम ने घर और दफ्तर दोनों स्थानों को घेरकर दस्तावेजों की जांच शुरू की. आयकर विभाग के अधिकारी पुराने रिकॉर्ड, आय-व्यय के दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डेटा और अन्य संदिग्ध फाइलों की बारीकी से पड़ताल की गई.

नहीं जारी की गई कोई जानकारी

हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई में अब तक आयकर विभाग के हाथ क्या लगा है? न ही आधिकारिक रूप से किसी प्रकार की जब्ती या गड़बड़ी की पुष्टि हुई है. यह छानबीन देर शाम तक जारी रही और इसके बाद भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई.

बड़ी बात यह है कि यह छापा प्रदेश भर में एक साथ चल रही आयकर विभाग की बड़ी मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें आर्थिक अनियमितताओं, कर चोरी और संदिग्ध लेनदेन की जांच की जा रही है. फिलहाल, रतलाम सहित अन्य स्थानों पर आयकर विभाग की यह कार्रवाई सुर्खियों में है और व्यापारी वर्ग में इसे लेकर हलचल देखी गई.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version