Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर ड्रग्स केस में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ड्रग्स तस्करों के...

इंदौर में स्वच्छता कार्यशाला...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन...

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...
Homeमध्य प्रदेशराजा मर्डर केस में फिर बढ़ी तारीख, भाई विपिन बोले- आखिर देरी...

राजा मर्डर केस में फिर बढ़ी तारीख, भाई विपिन बोले- आखिर देरी की वजह क्या है?

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के भाई विपिन ने केस के एक साल बाद सीबीआई जांच की मांग दोहराई है। राजा के भाई ने इस पर नाराजगी जताई कि मेघालय हाईकोर्ट में सोनम केस में बार-बार तारीख दी जा रही है, इससे हत्या की मुख्य आरोपी बाहर है।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई विपिन ने एक बार फिर जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सोनम को कोर्ट से बार-बार सुनवाई की नई तारीखें मिल रही हैं, जबकि उनका परिवार लंबे समय से मामले की सीबीआई जांच की मांग करता आ रहा है। विपिन ने बताया कि 2 जून को ही उनके भाई राजा का शव शिलांग में बरामद हुआ था। एक साल बीतने के बाद भी परिवार को न्याय की उम्मीद है, लेकिन कोर्ट में लगातार सुनवाई टलने से निराशा बढ़ रही है। उनका कहना है कि सोनम की जमानत से जुड़ी याचिका पर अब तक कई बार सुनवाई आगे बढ़ चुकी है। समझ नहीं आ रहा कि मामले में बार-बार तारीखें क्यों दी जा रही है।

जमानत याचिका पर सुनवाई का इंतजार

विपिन ने बताया कि सोनम की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर 3 जून को फिर सुनवाई होना है। उम्मीद है कोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत नहीं देगी। परिवार की नजरें अब सुनवाई पर टिकी हुई हैं। उधर, विपिन ने फिर दोहराया कि परिवार ने शुरु से ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। सीबीआई जांच से ही स्वतंत्र और व्यापक जांच से कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जो अब तक उजागर नहीं हुए हैं।

भेदभाव का आरोप

उन्होंने भोपाल के ट्विशा शर्मा केस का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ केस में परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच शुरू कर दी जाती है, दोबारा पोस्टमॉर्टम तक कराया जाता है, जबकि उनके भाई के मामले में सीबीआई की मांग करने के बावजूद केस सीबीआई को नहीं सौंपा गया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version