मोहन यादव ने मुरैना में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण, राहुल गांधी को कहा, विपक्ष में बैठकर सिर्फ बुराई करते हैं.
एनटीवी टाइम न्यूज/मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को मुरैना के दौरे पर थे. जहां उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और राहुल को डूब मरने की बात कह दी. सीएम ने रजौधा में 27 करोड़ की लागत से तैयार सांदीपनी स्कूल का भी उद्घाटन भी किया.
मुरैना की अंबाह तहसील के कस्बे में उसेत रोड स्थित टेकचंद स्कूल के सामने मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “अटल बिहारी की यह प्रतिमा उनके व्यक्तित्व की तरह इतनी विराट है कि ऐसा लग रहा है, वे स्वयं ही अपने लघु रूप में हमारे बीच खड़े हैं.
अटल जी ने पूरा जीवन भारतीय समाज के लिए जिया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की. यही नहीं उन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भारत-बांग्लादेश युद्ध के समय इंदिरा गांधी की तारीफ की थी. राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए जो विपक्ष में बैठकर अपने सिर्फ बुराई करते रहते हैं.”
मोहन यादव ने आतंकवाद की बात करते हुए कहा, “वह जमाना गया, जब पाकिस्तानी आतंकवादी दिल्ली-बम्बई में बम फोड़कर चले जाते थे. आज अगर उन्होंने कश्मीर में भी बम फोड़ा तो हम उनको घर में ही फोड़ देते है. प्रधानमंत्री मोदी गांव-गांव पक्की सड़क बनवाकर अटल जी के सपनों को साकार कर रहे हैं. पीएम मोदी के मजबूत इरादों से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जब हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, तो विदेशी ताकते दीवार बनकर हमारे सामने खड़ी हो गई हैं.”
सीएम मोहन ने कृषि की बात करते हुए कहा, “कांग्रेस के शासन काल मे मध्य प्रदेश में सिर्फ साढ़े 7 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती थी. हमारी सरकार बनते ही सिंचाई का रकबा 44 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है. आने वाले समय में हमारा संकल्प सिंचाई का रकबा 1 लाख हेक्टेयर करना है.”
प्रतिमा अनावरण के अलावा सीएम ने मुरैना के रजौधा में 27 करोड़ की लागत से तैयार सांदीपनी स्कूल का उद्घाटन किया. अंबाह में 40 लाख की लागत से जयस्वर महादेव अटल पार्क का सौंदर्यीकरण और 31 लाख की लागत से अटल स्मारक का लोकार्पण किया.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More