S*x रैकेट.. अचानक होटल में पहुंची पुलिस टीम, कमरे में इस हाल में मिले 18 साल के कपल्स, तस्वीरें आई सामने

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रविवार रात वैशाली नगर स्थित गदा चौक के पास ईशा होटल में छापेमारी कर पुलिस ने कई युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटल में अवैध गतिविधियां चलते हुए मिलीं। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वैशाली नगर क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी, जहां 18 से 20 साल की उम्र के युवक-युवतियां मौजूद थे। पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ शुरू की है और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर होटल मैनेजर और एक ग्राहक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी होटल में अवैध गतिविधियां होने की शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों-युवतियों के परिजनों से संपर्क कर रही है और मामले की जांच जारी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago