देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आज बेकाबू डंपर ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को रौंद डाला। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। एक गाड़ी बुरी तरह चकानाचूर हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस वाहनों में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई है।
बेकाबू डंपर ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को कुचल डाला। ये घटना आज सुबह उत्तराखंड के देहरादून में लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास घटी है। बताया जा रहा है कि रेत से भरा एक तेज रफ्तार डंपर आज हाईवे पर काल बनकर दौड़ा। उसने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। एक कार खंभे और डंपर के बीच बुरी तरह कुचल गई। सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसपी जया बलूनी के मुताबिक वाहनों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ और पुलिस निकाल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More