Categories: Uncategorized

मेरठ : कफन का इंतजाम कर लेना, मनीष को गोली मारेंगे, बर्थडे का केक काटने से पहले कर दी युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मदिन पर केक काटने से कुछ देर पहले युवक की गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। गांव में फोर्स तैनात की गई है।

मेरठ के गोकलपुर निवासी मनीष प्रजापति का रविवार को जन्मदिन था। इसके लिए घर में ही कार्यक्रम रखा था। घर में केक काटने की तैयारी चल रही थी। तभी गांव का ही दीपू एक अज्ञात आरोपी के साथ घर पहुंचा। उसने मनीष को बाहर बुलाया। दीपू मनीष से दो माह पहले हुए झगड़े के संबंध में बात करने लगे। लेकिन मनीष ने जन्मदिन कार्यक्रम के बाद बात करने के लिए कहा। तभी शिवम व हर्ष बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे।

तमंचे से मनीष को मारी गोली

बाइक पर पीछे बैठे हर्ष ने तमंचे से फायरिंग की। गोली लगने से मनीष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से भाग गए। परिजन मनीष को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि दो माह पूर्व दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मनीष समेत चार पर दर्ज हुआ था मुकदमा

हर्ष के पिता चंद्रपाल ने 27 जनवरी को मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि हर्ष, उसके चचेरे भाई शिवम और दीपांशु गांव आ रहे थे। मकबरा डिग्गी के पास मनीष ने आयुष, विशाल, दीपक समेत कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इसमें हर्ष, शिवम और दीपांशु घायल हो गए।

कई दिनों से धमकी दे रहे थे आरोपी

मनीष के बड़े भाई गगन ने बताया कि आरोपी कई दिन से मनीष को धमकी दे रहे थे। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने धमकी दी थी। चौकी में मनीष के पिता को आरोपियों ने कहा था कि अपने बेटे के कफन का इंतजाम कर लेना, मनीष को गोली मारेंगे। आरोप है कि पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय उल्टा उन्हें ही कहा था कि तुम गलत जगह फंस गए।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

15 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago