‘विकसित दिल्ली’ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

‘विकसित दिल्ली’ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दीपक तिवारी
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘विकसित दिल्ली’ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे । दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज से पहले यह सीएम कार्यालय मीडिया के लिए नहीं खुला था। आज से यह सभी के लिए खुला रहेगा। सभी का स्वागत है। आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद हमने सचिवालय के मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार संभाल लिया है। शाम सात बजे कैबिनेट पहली बैठक बुलाई गई है। इससे पहले शाम पांच बजे यमुना घाट पर जाएंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मिशन ‘विकसित दिल्ली’ का है, उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। एक भी दिन व्यर्थ नहीं होगा। एक-एक वादे पूरे किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हम सबके प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गौरवमयी उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा की डबल इंजन सरकार में दिल्ली का हर दिन विकास पथ पर निरंतर प्रशस्त होता जाएगा एवं मैं और मेरे मंत्रिमंडल के साथी संकल्पित भाव से ‘विकसित दिल्ली’ का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सदैव प्रयासरत रहेंगे।”
उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, “मां यमुना के आशीर्वाद से आज वरिष्ठजनों की उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि मेरे जीवन का हर एक पल आपकी सेवा में समर्पित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसी सामान्य कार्यकर्ता पर दिल्ली की जन आकांक्षाओं को पूरा करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दूंगी एवं मंत्रिमंडल के साथियों के साथ मिलकर ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को साकार करने की हरसंभव कोशिश करूंगी।”

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

4 hours ago