हाईटेक होने जा रहे एमपी के स्टूडेंट्स, सीधे खातों में पहुंचेगी लैपटॉप की राशि

दीपक तिवारी
भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में मेधावी विद्यार्थियों से किया गया वादा, मोहन सरकार पूरा करने जा रहा है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधानी में स्थित आरसीपीव्ही नरोन्हा अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सुबह 10.30 बजे मेधावी बच्चों के खातों में लैपटॉप के लिए 224 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे.
बता दें कि हर साल राज्य सरकार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राशि देती है. शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में ऐसे 89,700 छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं. इन सबके खातों में कल लैपटॉप के लिए राशि हस्तांतरित की जाएगी.

मेधावी विद्यार्थियों के खातों में पहुंचेंगे 25 हजार रुपये

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 89,700 विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए राशि भेजी जाएगी. प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. हालांकि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिन मेधावी छात्रों को बुलाया गया है, उनके खातों में लैपटॉप की राशि पहले ही जारी कर दी गई है. जिससे वो कार्यक्रम वाले दिन लैपटॉप लेकर पहुंचे. यही लैपटॉप सीएम छात्रों को सांकेतिक रुप से वितरित करेंगे.स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों के खातों में सीधे राशि भेजने से वो अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं. साथ ही इसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश भी नहीं रहती है.

8 लाख बच्चों को मिलेगा प्रोत्साहन

बता दें कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वालों को फ्री लैपटॉप देने की योजना साल 2009-10 में शुरू की गई थी. तब 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या 20 से 25 हजार के बीच होती थी. लेकिन इन 14 सालों में 75 प्रतिशत से अधिक नंबर वाले मेधावी विद्यार्थियों की संख्या 90 हजार तक पहुंच गई है.
अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के कारण ही प्रदेश में ऐसे मेधावी विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. इस बार भी करीब 8 लाख छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. पूर्व मेधावी छात्रों को लैपटॉप मिलने में देरी के कारण उनका अगले साल 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लैपटॉप मिलने की उम्मीद खत्म हो गई थी. लेकिन अब एक बार फिर बच्चों को लैपटॉप मिलने से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को अच्छा परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago