Categories: Uncategorized

विदिशा : बहन घर पर अकेली थी, मुबारक खान को भागते देखा, अंदर वह फांसी पर लटकी थी, गुस्‍साई भीड़ ने किया पथराव, लगाई आग

  • भीड़ ने धर्म विशेष के लोगों के घरों पर पथराव कर दिया। घरों के सामने रखी एक बाइक और कार जला दी। वहीं मवेशी बांधने की लिए बनाई झोपड़ियों में आग लगा दी। जानकारी मिलते ही एसपी रोहित काशवानी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

कुरवाई तहसील के उमरछा गांव में एक 18 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने के दूसरे दिन बुधवार को बवाल हो गया। नाराज लोगों ने धर्म विशेष के लोगों के बाहर बनी झोपड़ियों में और कुछ वाहनों में आग लगा दी। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी रोहित काशवानी भी गांव पहुंच गए हैं।

  • जानकारी के अनुसार एक दिन पहले मंगलवार दोपहर को एक युवती ने अपने घर में चुन्नी से फांसी लगा ली, साथ ही उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी।
  • स्वजन का दावा है कि घटना के समय लड़की घर में अकेली थी। उसके भाई ने बताया कि जब वह घर पहुंचा, तो मुबारक खान को घर से भागते हुए देखा।
  • जब अंदर जाकर देखा तो बहन फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। कुरवाई पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम किया था।
  • बुधवार को सुबह के समय स्वजन आरोपित पर प्रकरण कायम करने ओर गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवती का शव लेकर गंजबासौदा पहुंचे और यहां चक्काजाम का प्रयास किया।
  • अधिकारियों की समझाइश के बाद स्वजन शव लेकर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। इसी के बाद भीड़ ने धर्म विशेष के लोगों के घरों पर पथराव कर दिया।
  • घरों के सामने रखी एक बाइक और कार जला दी। वहीं मवेशी बांधने की लिए बनाई झोपड़ियों में आग लगा दी।
  • जानकारी मिलते ही एसपी रोहित काशवानी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
  • एसपी काशवानी के मुताबिक गांव में 70 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि स्वजन की शिकायत पर मुबारक खान को गिरफ्तार कर लिया है।
नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 seconds ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

26 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

59 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

1 hour ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

1 hour ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

1 hour ago