Categories: Uncategorized

शिवपुरी में ढोंगी तांत्रिक की दरिंदगी के शिकार मासूम ने दम तोड़ा, उल्टा लटकाकर आग से जलाया था

  • शिवपुरी में एक ढोंगी तांत्रिक की दरिंदगी का शिकार हुए 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए थे। तांत्रिक ने बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटका दिया था, जिससे बच्चा आग से झुलस गया था।

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में छह साल का मासूम अंधविश्वास की भेंट चढ़ गया। बच्चे की हल्की तबीयत खराब हुई तो स्वजन 13 मार्च को उसे ढोंगी तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के पास लेकर पहुंचे थे। तांत्रिक ने मसान का साया बताते हुए उसे आग के ऊपर लटका दिया था।

गंभीर हालत में बच्चे को ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। स्वजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए चुपचाप शव को खेरौना गांव में दफना दिया था। पुलिस ने शव बाहर निकालकर जांच प्रक्रिया पूरी की। गिरफ्तार किए गए तांत्रिक पर आपराधिक धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

बच्चे पर मसान का साया बताया

सिरसौद थाना क्षेत्र के खेरौना गांव में रहने वाली राजावती पत्नी आदेश धाकड़ दिघौती स्थित मायके गई थी। यहां पर बच्चे की जब तबीयत खराब हुई तो वह बच्चे को किसी डॉक्टर के पास ले जाने की जगह रामनगर गांव लेकर पहुंची। यहां उसने तांत्रिक रघुवीर धाकड़ को जब दिखाया तो उसने बताया कि इसके ऊपर मसान का साया है।

जिसकी वजह से इसकी तबीयत खराब हुई है। उसने मसान उतारने के नाम पर बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटका दिया। जिससे बच्चा आग से तो झुलसा ही साथ ही उसकी आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा था। इसके बाद स्वजन इसे लेकर जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचे।

पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया था

पुलिस मामले की जांच शुरू करती तब तक स्वजन बच्चे को रैफर कराकर ग्वालियर कमलाराजा अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने हालांकि तांत्रिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में जांच जारी है, इसके बाद भी स्वजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए खेरौना गांव में बच्चे के शव को दफना दिया। जब पुलिस को खबर मिली तो बुधवार देर शाम कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम पहुंची और शव बाहर निकाला गया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago