Home Uncategorized विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया जनपद पंचायत और 50 बेड अस्पताल का...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया जनपद पंचायत और 50 बेड अस्पताल का भव्य भूमि पूजन; विकास की नई इबारत

0

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय जुड़ गया। क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की लागत वाले दो बड़े निर्माण कार्यों की सौगात दी। विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 5 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक जनपद पंचायत भवन और 8 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 50 बिस्तर (बेड) अस्पताल का भूमि पूजन किया।

स्वास्थ्य और सुशासन: अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर

भूमि पूजन के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक धुर्वे ने कहा कि 50 बेड के इस नए अस्पताल से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के पास ही सुलभ होंगी। वहीं, नए जनपद भवन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के विश्वास और भाजपा सरकार की विकासोन्मुख नीतियों की जीत बताया।

भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों का उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानदीप त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता और जिला महामंत्री बद्री प्रसाद साह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल, नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अरुण अग्रवाल, राजकुमारी रजक, अनूप गुप्ता, घनश्याम कच्छवाह, हरिहरण रजक, संतोष झरिया, अरविंद रजक और दुर्गेश साहू ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सरपंच संघ, सचिव संघ और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version