Categories: Uncategorized

शराब दुकानों में रेट लिस्ट और बारकोड अनिवार्य, पारदर्शिता बढ़ेगी डिंडौरी

आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले डिंडौरी की समस्त देशी-विदेशी कम्पोजिट शराब दुकानों में रेट लिस्ट एवं बारकोड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस व्यवस्था के लागू होने से आम नागरिक अब शराब दुकानों में उपलब्ध उत्पादों की मात्रा, गुणवत्ता कीमत एवं उपलब्धता की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। बारकोड प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ता उत्पाद की वास्तविक जानकारी भी जांच सकेंगे।
प्रशासन का मानना है कि इस पहल से शराब विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं को सही एवं स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। साथ ही दुकानदारों द्वारा मनमानी अधिक कीमत वसूलने या गलत जानकारी देने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी।
आबकारी विभाग ने सभी संबंधित दुकानदारों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है तथा उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

4 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

5 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago