शराब पीने वालों हो जाओ सावधान, वरना खैर नहीं 25000 हजार देना होगा जुर्माना, शिकायत करने वाले को मिलेगा बड़ा तोहफा

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नशा मुक्ति अभियान अब जन आंदोलन बनता जा रहा है। मोहगांव के ग्राम पंचायत कौआडोंगरी के पोषक ग्राम सकरी एवं खैरी रैयत में ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि पूरे गांव को नशा मुक्त बनाया जाएगा।

जुर्माना और पुरस्कार की घोषणा

बैठक में निर्णय लिया गया कि शराब बनाने और पीने वालों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, शराब बनाने या पीने वालों की जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में रैली भी निकाली। सामूहिक संकल्प में महिलाओं ने विशेष भागीदारी दिखाई और कहा कि नशे से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए अब गांव में किसी भी कीमत पर शराब नहीं बनने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

अन्य गांवों में भी लागू नियम

सिंहपुर, नैनपुर, बीजाडांडी और शोधन पिपरिया जैसे कई गांवों में भी शराबबंदी के लिए सामूहिक बैठकें हुईं। कुछ गांवों में महिलाओं ने शराब की भट्टियों को नष्ट किया। ग्रामीणों का कहना है कि नशा गरीबी, घरेलू हिंसा और बीमारियों की जड़ है, और इसे समाप्त करने से गांव का विकास और बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा। ग्राम लफरा में नंदा समाज और केवट समाज ने सहमति दी है कि शराब न बेची जाए। क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच और उपसरपंच ने शराबबंदी का समर्थन करते हुए जागरूकता रैली और पुलिस सहयोग से कार्रवाई कराई।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago