इंदौर: बिजासन मंदिर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजासन मंदिर के पास सोमवार देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो लोडिंग वाहन चलाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक दीपक रविवार रात काम पर निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और इसी दौरान सूचना मिली कि बिजासन मंदिर के समीप उसका शव पड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि दीपक की मौत कैसे हुई और उसके साथ आखिरी बार कौन लोग देखे गए थे।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि दीपक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। एडिशनल डीसीपी और एरोड्रम थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दीपक मेहनतकश परिवार से जुड़ा था और रोजाना की तरह रविवार रात भी वह अपने वाहन के साथ निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, जो सफल नहीं हुई। सुबह उसकी लाश मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और सीसीटीवी फुटेज से जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago