Explore the website

Looking for something?

Sunday, February 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeदेशशराब से कौन कमा रहा सबसे ज्यादा? जानिए किस राज्य की झोली...

शराब से कौन कमा रहा सबसे ज्यादा? जानिए किस राज्य की झोली है सबसे भारी

भारत में शराब सिर्फ मनोरंजन या लत का साधन नहीं बल्कि राज्यों के लिए कमाई का भी बड़ा जरिया है। हर साल करोड़ों रुपये सिर्फ शराब की बिक्री से सरकारों के खजाने में जाते हैं। ये कमाई आबकारी शुल्क (Excise Duty) के रूप में होती है जो शराब पर लगाई जाती है। आइए जानते हैं शराब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 3 राज्यों के बारे में।

उत्तर प्रदेश: सबसे आगे, सबसे कमाऊ

उत्तर प्रदेश सरकार शराब की बिक्री से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सरकार बन चुकी है। वित्त वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश ने 41,250 करोड़ रुपये की कमाई की जो कि बाकी राज्यों से कहीं ज्यादा है। यह राज्य देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है, और यहीं से शराब बिक्री के आंकड़े भी सबसे ऊंचे हैं।

कर्नाटक:नंबर दो पर काबिज

उत्तर प्रदेश के बाद नंबर आता है दक्षिण भारत के प्रमुख राज्य कर्नाटक का। कर्नाटक सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20,950 करोड़ रुपये की कमाई की है। बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में शराब की खपत काफी अधिक है और यही इस कमाई का बड़ा कारण है।

महाराष्ट्र: तीसरे पायदान पर मजबूत पकड़

महाराष्ट्र भी शराब से अच्छा-खासा राजस्व कमाता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र ने 15,343.08 करोड़ रुपये आबकारी शुल्क से जुटाए। मुंबई और पुणे जैसे महानगरों में शराब की खपत लगातार बढ़ती जा रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version