शहडोल में बड़ा हादसा: 10 फीट नीचे मिट्टी में दबे दो मजदूर, जेसीबी से बाहर निकालने की कोशिश

मध्य प्रदेश के शहडोल में सीवर लाइन में काम करते समय बड़ा हादसा हो गया। जहां सीवर लाइन की नाली खोदते समय मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए। कोनी गांव में लाइन खोदते समय लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू चलाया गया है। फिलहाल दोनों मजदूरों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दबने वाले मजदूरों में एक कोटमा गांव का रहने वाला है, वहीं दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात की एक कंपनी शहडोल के सोहागपुर थाना के कोनी क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य कर रही है। जेसीबी लगाकर नाली की खुदाई हो रही थी, तभी लगभग 10 फीट नीचे दो मजदूर दब गए। मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी को काम आवंटित किया गया था। जिसका ठेका 199 करोड़ में गुजरात की कंपनी ने लिया है। काम मध्यम गति से चल रहा था, जिसे लेकर आए दिन विवाद हो रहा था। इसी बीच ये हादसा हो गया। करीब 2 घंटे से मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए दो-दो जेसीबी लगी हुई है। सोहागपुर और कोतवाली थाने का बल मौके पर हैं, साथ में नगर पालिका का अमला भी मौजूद है। चारों तरफ सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम लग चुका है। 2 घंटे की मशक्कत के बाद भी मलबे में दबी 2 लाश अभी तक दिखाई नहीं दी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago