शहडोल में भ्रष्टाचार का गजब खेल, ड्राई फ्रूट और फोटो कॉपी के बाद ईंट घोटाला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

शहडोल में गजब की टोपीबाजी, 2500 ईंटों के लिए लाखों का बिल, भ्रष्टाचार का नया कारनामा, सरपंच और सचिव ने हस्ताक्षर कर कराया भुगतान.

एनटीवी टाइम न्यूज शहडोल/मध्य प्रदेश से भ्रष्टाचार के एक-बढ़कर एक गजब को मामले सामने आते हैं, जिन्हें सुनकर सिर चकरा जाता है. ऐसा ही एक मामला शहडोल के भटिया पंचायत से आया है. जिले में भ्रष्टाचार का एक मामला थमता नहीं है कि दूसरा मामला सामने आ जाता है. घोटालेबाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सरकारी बिलों में हेरफेर को लेकर खुल्लम खुल्ला खेल चल रहा है. फोटो कॉपी घोटला के बाद अब ईंट घोटाला सामने आया है.

शहडोल में लगी घोटालों की झड़ी

शहडोल जिले से पिछले कुछ महीनों में घोटाले के कई मामले सामने आए हैं. इनमें से सबसे चर्चित ड्राई फ्रूट घोटाला था, जो काफी सुर्खियों में रहा था. हाल ही में फोटो कॉपी घोटाला हुआ था, जिसमें 2 पन्ने की फोटो कॉपी के 4000 रुपए का बिल लगाया गया था. इससे भी गजब बात यह थी कि भुगतान भी बड़े आराम से हो गया था. अब नया मामला सामने आया है, जिसमें 2500 ईंट के लिए 1 लाख 25 हजार रुपए का बिल बना दिया गया, जो अब सोशल मीडिया में भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं.

ईंट घोटले का बिल

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला शहडोल जिले के बुढ़ार जनपद के भटिया ग्राम पंचायत का है. यहां एक अनोखा बिल वायरल हो रहा है, जिसमें 2500 ईंटों को भाड़ा सहित 5 रुपए की दर से खरीदने की बात की जा रही है. बिल में इसकी टोटल कीमत 1 लाख से ज्यादा दर्शाई गई है और बड़ी बात तो ये है कि बिल को पास भी करा लिया गया है. इसका भुगतान भी कर दिया गया है. ये बिल चेतन प्रसाद कुशवाहा ग्राम परिबाहरा पोस्ट साखी तहसील जैतपुर जिला शहडोल का है. इसमें भाटिया गांव के सरपंच और सचिव ने बकायदे हस्ताक्षर भी किए हैं.

कलेक्टर ने क्या कहा?

शहडोल कलेक्टर केदार सिंह का कहना है कि ” 2500 ईंटों को 5 रुपए की दर से लिखा है, पैसा भी ठीक लिखा हुआ है. हो सकता है ईंट की तादाद लिखने में जीरो कम हो गया हो. मैंने एसडीएम को बोला है कि सीईओ जिला पंचायत के साथ जाकर मामले को देख लें की चीजों में इतनी जल्दबाजी क्यों हो रही है?”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

7 minutes ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

3 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

3 hours ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

3 hours ago

India-Russia Defense Deal: पुतिन के दौरे पर हो सकती है महाडील, भारत को Su-57 फाइटर जेट मिलने की संभावना

भारत-रूस डिफेंस डील: पुतिन के दौरे पर लग सकती है मुहर, वायुसेना को मिलेंगे घातक…

3 hours ago