Categories: Uncategorized

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक का रुपयों से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे शहपुरा नगर स्थित एक चाय दुकान पर चाय और पानी पीने के लिए रुके थे। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने रुपयों से भरा काले रंग का बैग अपने पास रखा हुआ था। इसी बीच शिक्षक पानी पीने के लिए गिलास उठाकर दुकान के बाहर निकले और बैग कुर्सी पर ही रख दिया।
बस इसी मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक दुकान के अंदर पहुंचा और बड़ी चालाकी से बैग उठाकर बाहर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को भनक तक नहीं लग सकी।
घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में युवक बैग उठाकर तेजी से बाहर निकलते और बाइक सवार साथी के साथ भागते हुए दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद शिक्षक ने तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

44 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago