Sunday, April 5, 2026

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
HomeUncategorizedशहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास विजन डाक्युमेंट के संबंध में बैठक...

शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास विजन डाक्युमेंट के संबंध में बैठक संपंन्न

शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास विजन डाक्युमेंट के लिए बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर श्री रामबाबू देवांगन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विकास विजन डाक्युमेंट को तैयार किया जा रहा है। जिसका उद्येश्य क्षेत्र के परिदृश्य और विकास हेतु आगामी वर्षां के लिए कार्य योजना बनाना है। उन्होंने उक्त संबंध में सभी संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तावित विचारों पर चर्चा की। विकास विजन डाक्युमेंट शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भविष्य को दृष्टिगत रख बनाया जा रहा है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा, रोजगार, अधोसंरचना, कृषि, उद्योग, सुशासन आदि विषयों को समाहित किया जाएगा। विधायक श्री धुर्वे ने सभी संबंधित विभागों से शहपुरा के विकास मॉडल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें विभागों द्वारा प्रारंभिक रूप से विकास विजन डाक्युमेंट की रूपरेखा बताई गई। विधायक श्री धुर्वे ने कहा कि विजन डाक्युमेंट के लिए सभी विभाग विस्तार से कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यां को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभाग उपयुक्त प्रस्ताव प्रस्तुत करें। जिससे सभी ग्रामों तक मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं पहुंचाई जा सके। विकास विजन डाक्युमेंट के संबंध में सभी संबंधित विभाग नवाचार युक्त सुझाव प्रस्तुत कर उन्हें पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाना सुनिश्चित करें।

डिंडोरी से लीलाराम साहू की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments