शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने आज कलेक्ट्रेट से दो मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


डिंडौरी : 10 जनवरी, 2025
जनमन अभियान के तहत जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा दी गई है। यूनिट में 6 सदस्यीय चिकित्सा दल जिसमें चिकित्सक, स्टाफनर्स, एएनएम, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्निशन, और चालक शामिल है। यूनिट आदिवासी बस्तियों में पहुंचकर निःशुल्क इलाज उपलब्ध करायगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट निर्धारित लोकेशन एवं ब्लॉकवार सूची के अनुसार संचालित की जा रही है। आवश्यकतानुसार जिला स्वास्थ्य समिति की अनुमति से लोकेशन में संशोधन किया जा सकता है। मेडिकल मोबाईल यूनिट के संचालन के लिए पी.वी.टी.जी ग्रामों में भ्रमण हेतु मासिक रूट-चार्ट का निर्धारण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा निर्धारित रुट-चार्ट अनुरूप एम.एम.यू. संचालन की सुदृढ़ निगरानी की जाएगी। समस्त एम.एम.यू. जी.पी. एस ट्रेकिंग सिस्टम से लैस है,जिससे दैनिक निगरानी आसानी से की जा सकेगी। इस अवसर विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे और कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने यूनिट का अवलोकन कर दी जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, अध्यक्ष जनपद पंचायत डिंडौरी श्रीमती आशा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र राजपूत, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, श्री कृष्णकुमार मिश्रा, श्री कृष्णा सिंह परमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago