Categories: Uncategorized

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा : 02 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर की सरहद पर एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देहाती मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान गुलशन निवासी ग्राम देवरा के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने से मृत्यु होना और प्रकरण हत्या का पाए जाने से अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 103(1), 238(ए), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर तकनीकी सेल की सहायता से आरोपियों की पतासाजी दौरान मृतक गुलशन और आरोपी भाग सिंह एवं राकेश घटना दिनांक को एक साथ देखे जाने की उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की गई, जिन्होंने आपस में उत्पन्न विवाद की रंजिश के चलते दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में सुतली रस्सी से गला घोंटकर हत्या करना एवं शव को ग्राम विचारपुर के पास खेत में छिपाना स्वीकार किया ।

दोनों आरोपियों को दिनांक 05.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त सुतली रस्सी, ट्रैक्टर-ट्राली क्रमांक एमपी 20 जेड बी 1051 एवं आरोपियों के घटना समय पहने कपड़े जप्त किए गए हैं । उक्त अंधे हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा किया गया, जिसमें निरीक्षक केवल सिंह परते, सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक 144 कोदूराम जोगी, प्रधान आरक्षक 213 पहलू सिंह तेकाम, प्रधान आरक्षक 202 मुकेश प्रधान, आरक्षक 393 अंकित मरावी,चालक आरक्षक 268 अभिजीत सिंह एवं महिला आरक्षक 112 पल्लवी पाराशर का योगदान रहा ।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

4 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

5 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago