शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज के आगे रखा एक प्रस्ताव बदले में मिला ये जवाब

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

बॉलीवुड के कई सितारे प्रेमानंद महाराज को फॉलो करते हैं और अब इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में यह कपल वृंदावन में महाराज से मिला, जहां उन्होंने जीवन जीने की कला सीखी और उनका मार्गदर्शन लिया। इस दौरान महाराज ने उन्हें नशा न करने की सलाह दी।

मुलाकात के दौरान शिल्पा ने हाथ जोड़कर महाराज से आशीर्वाद लिया और पूछा कि राधा जाप किस तरह करना चाहिए। वहीं, राज कुंद्रा ने अपनी एक विशेष इच्छा सामने रखी। बातचीत में महाराज ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और वे पिछले 10 साल से इस बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें मृत्यु का भी कोई डर नहीं है और जब तक भगवान का बुलावा नहीं आएगा, तब तक वे जीवित रहेंगे।

मेरी एक किडनी आपने नाम – राज कुंद्रा

यह सुनकर राज कुंद्रा ने भावुक होकर कहा, ‘आप इतने लोकप्रिय हैं कि जब भी मेरे मन में कोई सवाल आता है, अगले दिन आपके वीडियो में उसका जवाब मिल जाता है। आप सभी के लिए प्रेरणा हैं और बहुत मददगार भी। मैं आपकी तकलीफ समझता हूं, अगर कभी आपके काम आ सकूं तो मेरी एक किडनी आपने नाम।’

राज की यह बात सुनकर शिल्पा भी हैरान रह गईं। हालांकि, प्रेमानंद महाराज ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और कहा, ‘नहीं, बस आप स्वस्थ रहें, मेरे लिए इतनी बहुत है। जब तक भगवान का बुलावा नहीं आएगा, तब तक यह किडनी मुझे नहीं ले जाएगी, और जब बुलावा आएगा तो सबको जाना ही पड़ता है। लेकिन आपका यह सदभाव मैं दिल से स्वीकार करता हूं।”

महाराज प्रेमानंद के फॉलोअर्स में शिल्पा और राज के अलावा अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, गायक बी प्राक और सिंगर जैस्मिन सैंडलस जैसे कई मशहूर नाम भी शामिल हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

1 hour ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

2 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

5 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

6 hours ago