संजय सतेंद्र पाठक ने साबित किया कि राजनीति केवल सत्ता नहीं…

जनसेवा का चेहरा विधायक बने सहारा, बच गई यातायात पुलिस कर्मी जान. संजय सतेंद्र पाठक ने साबित किया कि राजनीति केवल सत्ता नहीं….और इंसानियत ने ज़िंदगी को दिया नया मौका
सतेंद्र जैन NTV रिपोर्टर

जनसेवा का चेहरा विधायक बने सहारा, बच गई यातायात पुलिस कर्मी जान. नेता संजय सतेंद्र पाठक ने साबित किया कि राजनीति केवल सत्ता नहीं….और इंसानियत ने ज़िंदगी को दिया नया मौका
शनिवार की दोपहर, शहर का सबसे व्यस्त चौराहा चाण्डक चौक। ट्रैफिक के शोर और चिलचिलाती धूप के बीच आरक्षक मदन तिवारी ड्यूटी निभाते-निभाते अचानक लड़खड़ाए और फिर ज़मीन पर गिर पड़े। लोगों ने देखा तो हलचल मच गई। कोई पास आया, कोई दूर से झांका। भीड़ थी पर पहल करने वाला कोई नहीं इत्तेफाक से वहीं से गुजर रहे पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मानो संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर दी। अपनी गाड़ियों का काफिला रोका, भीड़ के बीच पहुंचे और बिना विलंब किए मदन तिवारी को खुद अस्पताल पहुंचाया।
कटनी।। शनिवार दोपहर चाण्डक चौक, भीड़-भाड़ और शोरगुल के बीच अचानक सन्नाटा पसर गया। तपती धूप में घंटों खड़े रहकर ट्रैफिक संभाल रहे आरक्षक मदन तिवारी अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। लोग घबराए, कुछ कदम बढ़े, कुछ ठिठक गए। इत्तेफाक से वहीं से गुजर रहे पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मानो संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर दी। अपनी गाड़ियों का काफिला रोका, भीड़ के बीच पहुंचे और बिना विलंब किए मदन तिवारी को खुद अस्पताल पहुंचाया। इलाज मिला, जिंदगी संभली और खतरा टल गया। संजय सत्येंद्र पाठक ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब कोई नेता खुद पहल करता है, तो राजनीति और पद पीछे छूट जाते हैं और आगे आती है जनसेवा की असली तस्वीर। संजय पाठक का यह कदम बता गया कि सच्चा प्रतिनिधि वही है जो मौके पर खड़ा हो, संकट की घड़ी में साथ दे और सेवा को ही राजनीति का आधार माने। भीड़ के बीच उस पल हर किसी ने महसूस किया कि संवेदनशीलता ही इंसानियत है और यही एक नेता को अलग पहचान दिलाती है। भीड़ के बीच से निकले नेता नें साबित कर दिया कि राजनीति सिर्फ कुर्सी तक सीमित नहीं, बल्कि जनसेवा और संवेदनशीलता का नाम है।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

57 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago