Categories: Uncategorized

सेजस गोपालपुर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

//समाचार//

सेजस गोपालपुर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

कोरबा से जिला ब्यूरो चीफ महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट
NTV TIME छत्तीसगढ़

कोरबा 12 सितंबर 2025/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष (रजत जयंती वर्ष) पूर्ण होने के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार सेजस गोपालपुर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी क्रम में विगत दिवस सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री दिनेश कुमार भारद्वाज, सेवानिवृत्त व्याख्याता श्रीमती निर्मला पटेल, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्रीमती सिसिलिया लकड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्या डॉ श्रीमती सीमा भारद्वाज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि शिक्षक के रूप में शासन के द्वारा एक बहुत महत्वपूर्ण जवाबदेही हम सबको दिया गया है,जिसका निर्वहन हम सभी को सच्ची लगन से करना चाहिए। आज के विद्यार्थी कल के देश के भविष्य हैं,उनका भविष्य संवारने का दायित्व शिक्षकों का है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों को साल, श्रीफल, डायरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा अपने -अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सच्चे सेवा भाव से विद्याध्ययन करने हेतु आवाहन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी व्याख्यता, शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेश उपाध्याय व्याख्याता के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्री विनोद कुमार साहू के द्वारा किया गया।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago