Categories: Uncategorized

संस्कार पब्लिक हाई स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक थाना भ्रमण, पुलिस से संवाद कर कानून व अपराध संबंधी जानकारी प्राप्त की

शहपुरा ,,संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष अनुसार शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत शहपुरा थाना लाया गया, जहां कक्षा छठवीं से लेकर दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने शहपुरा पुलिस से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न धाराओं के बारे में सरल भाषा में समझाया और यह भी बताया कि किस प्रकार के अपराध किन आयु वर्गों से जुड़े होते हैं। विशेष रूप से बाल अपराध, किशोर न्याय अधिनियम और बच्चों की जिम्मेदारियों व अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने यह भी बताया कि अपराध की दुनिया से दूर रहना क्यों आवश्यक है और कानून का पालन करने से समाज में शांति एवं सुरक्षा बनी रहती है।
विद्यार्थियों ने थाना परिसर, पुलिस कंट्रोल रूम, रिकॉर्ड संधारण और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा। बच्चों ने पुलिस से प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सहजता से उत्तर दिया। इस भ्रमण से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ी और पुलिस के प्रति विश्वास व सम्मान की भावना विकसित हुई। विद्यालय प्रबंधक एल पी झारिया ने शहपुरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया विद्यालय से संस्था प्रमुख लाला झरिया, प्राचार्या सविता झरिया प्रधानाध्यापक आर एल चंद्रा, दिनेश गौतम श्वेता झरिया, ममता रानी सेंगर एवं श्रुति गुप्ता उपस्थित रहे

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, कंपनियों को मिलेगा 5% तक का इंसेंटिव

स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…

12 minutes ago

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

3 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

4 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

5 hours ago