“सड़क दुर्घटना में घायल दो बाइक सवारों की मौत,एक की हालत नाजुक”
Ntv time.औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के राजापुर मोड़ के समीप हुए सड़क दुघर्टना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान बंदेया थाना क्षेत्र के भूसा व्यवसायी अंशु कुमार व हसपुरा थाना के सैदपुर निवासी शिक्षक इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है।
वहीं सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल मृत शिक्षक की पत्नी सुनीता देवी की हालत नाज़ुक है। रविवार को जैसे ही दोनों मृतकों का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। वहीं दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।
विदित हो कि शनिवार को गोह थाना के राजापुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी जिसमें एक बाइक सवार युवक व एक दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तीनों घायलों को गोह पीएचससी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…
iPhone 18 Pro Launch Date in India: टेक जगत में ऐपल (Apple) की अगली फ्लैगशिप…
चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली…
बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…