Categories: Uncategorized

वार्ड में भर्ती बच्ची के हाथ-पैर कैसे जले? सागर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन खामोश

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में डेढ साल की मासूम की जलकर मौत, जांच कमेटी गठित.

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज को लेकर लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं. यहां डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. बच्ची को निमोनिया की शिकायत के चलते भर्ती किया गया था. बच्ची को पीआईसीयू वार्ड में रखा गया. रविवार सुबह जब बच्चों के परिजन देखने पहुंचे तो बेटी की हालत ठीक थी. लेकिन शाम को अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बच्ची की मौत हो गई है. जब परिजनों ने मासूम को देखा तो उसके हाथ पैर जले हुए थे.

डीन ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की

पीड़ित परिजनों का आरोप है “बेटी के नजदीक मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने हीटर चला दिया. इससे झुलसकर बच्ची की मौत हो गयी.” मासूम की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद बच्चे का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया. वहीं, सोमवार को मेडिकल कॉलेज के डीन ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 3 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है. मामले के अनुसार सानौधा गांव के निवासी अरुण अहिरवार ने निमोनिया की शिकायत के चलते डेढ़ साल की बेटी को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दिखाया. 19 मार्च को उसे भर्ती कर लिया गया.

बच्ची की मौत के बाद हंगामा, पुलिस मौके पर (NTV TIME NEWS)

परिजनों ने हंगामा किया तो गार्ड ने धमकाया

रविवार शाम 6 बजे मासूम के परिजनों को पता चला कि बच्ची की मौत हो गई है. पिता अरुण अहिरवार का आरोप है “बेटी के पास ही हीटर लगा दिया गया. इससे बच्ची के हाथ-पैर जल गए और उसकी मौत हो गई.” बेटी की हालत देखकर परिजन हंगामा करने लगे तो आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने उनके साथ अभद्रता की. पुलिस ने मामले को शांत कराया. इस मामले में मेडिकल कालेज के डीन डॉ. पीएस ठाकुर का कहना है “घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है. जांच कमेटी में प्रो. डॉ. प्रवीण खरे, डॉ. मो. इल्यास, डॉ.अजित आनंद असाटी को रखा गया है.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

10 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

22 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

33 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

1 hour ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago