मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली – मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंदसौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर धाकड़ को गरोठ उप जेल में भेज दिया गया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिन कर्मचारियों ने यह वीडियो वायरल किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को नोटिस भेज दिया गया है। कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। आपको बता दें की यह वीडियो वायरल होने के बाद 23 मई को भानपुरा थाना पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मनोहर धाकड़ के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें मनोहर धाकड़ महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे और एक वीडियो में डांस करते हुए एक्सप्रेस – वे पर दिखाई दे रहे थे। मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं।
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…