सतना पलभर में गरीब बना रही सरकार! सतना में हर दिन मिल रहे दुनिया के सबसे गरीब लोग

सतना में भारत का सबसे गरीब आदमी जिसकी सालाना आय शून्य, बार-बार लोगों को गरीब क्यों बना रही सरकार?

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में सरकारी विभाग लोगों को गरीब बना रहा है. सुनने में अटपटा लगे पर सतना में एक बार फिर अजब गजब कारनामा सामने आया. हाल ही में यहां भारत का सबसे गरीब आदमी मिला है, जिसकी सालाना आय शून्य है, लेकिन महज एक घंटे बाद उसकी सालान आया 40 हजार रु हो गई. इसके पहले यहां 3 रुपए सालाना आया वाला सबसे गरीब आदमी सामने आया था. दरअसल, ये सब एक सराकारी विभाग की गलती की वजह से हो रहा है.

पलभर में गरीब बना रही सरकार?

दरअसल, सतना जिले के कोठी में सबसे पहले एक अजीबों गरीब मामला आया सामने आया था, जहां एक व्यक्ति की सालाना आय 3 रुपए बता दी गई. यानी इस व्यक्ति की अगर मासिक आय की बात करे तो 25 पैसे होगी. यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो बवाल मच गया. इसके बाद तत्काल तहसीलदार ने इसे संज्ञान में लिया, और फिर 3 रुपए सालाना आय के व्यक्ति रामस्वरूप को 30 हजार रुपए सालाना आय का व्यक्ति बना दिया.

पिछले दिनों सामने आया था 3 रु सालाना आय का प्रमाण पत्र

लेकिन कुछ ही दिनों बाद विभाग ने सतना में इससे भी गरीब आदमी बना दिया, जिसकी सालाना आय शून्य है.

बना दिया दुनिया का सबसे गरीब आदमी

दरअसल, ताजा मामला सतना जिले के ऊंचेहरा तहसील का है, जहां अमदरी निवासी रामबहोर नामदेव का दुनिया का सबसे गरीब आदमी बना दिया गया. रामबहोर ने अपनी आय के प्रमाण पत्र का आवेदन लोक सेवा केंद्र में किया था, जिसके बाद वह तहसील गया और उसका तहसील से आय प्रमाण पत्र जारी हो गया. लेकिन जब रामबहोर नामदेव ने अपनी सालाना आय देखी तो वह हैरान रह गया. क्योंकि सालाना आया शून्य लिखी गई थी. हालांकि, करीब एक घंटे बाद रामबहोर नामदेव की आय 40 हजार रुपए सालाना कर के सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया.

कुछ ही घंटे बाद संदीप की सालाना आय शून्य से सुधारकर 40 हजार कर दी गई

बार-बार कैसे हो रही लिपकीय त्रुटि?

इस मामले पर ऊंचेहरा SDM सोमेश द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा, ” यह मामला हमारे संज्ञान में आया है, जिसका सुधार कर दिया गया है, इसमें लिपिकीय त्रुटि की वजह से यह गलती हुई है, इसे सुधार कर दिया गया है. आगे जांच करने बाद ही कुछ कह पाएंगे कि आखिर यह समस्या लगातार क्यों सामने आ रही है, क्योंकि इसके पहले भी यह समस्या सामने आ चुकी है.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago