सागर : मध्य प्रदेश में क्या दलित होना अपराध है? जीतू पटवारी ने सरकार से पूछा सवाल

  • सागर जिले के देवरी चौधरी गांव में दलित युवक की हत्या से तनाव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित परिवार से मिले.

सागर: 3 दिन पहले सागर जिले के रहली थाना के देवरी चौधरी गांव में जमीनी विवाद में दलित युवक की हत्या के बाद अब सियासत भी गर्मा गई है. मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मृतक ओंकार अहिरवार के परिजनों से मुलाकात करने देवरी चौधरी गांव पहुंचे. उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर जमकर निशाना साधा. जीतू पटवारी ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. साथ ही सरकार को कड़ी चेतावनी भी दी.

जीतू पटवारी ने पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा “यदि पुलिस ने समय पर जिम्मेदारी निभाई होती, तो ये घटना रोकी जा सकती थी. मध्य प्रदेश में क्या दलित होना अपराध है. दलित समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. दलितों को गाजर-मूली की तरह काटा जा रहा है. लगातार हो रही घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कदम क्यों नहीं उठाते. आखिर ये कैसी सरकार है.”

हत्या के मामले में 5 में से 4 आरोपी गिरफ्तार

मामले के अनुसार रहली थाना के देवरी चौधरी गांव में दलित युवक की 5 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में तनाव की हालत बन गए. पीड़ित परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए. उनकी मांग थी आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए. बवाल बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया और 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया.

पीड़ित परिजनों को दिया न्याय दिलाने का भरोसा

रविवार को जब मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फोन पर बात कर न्याय का भरोसा दिलाया था, तब जाकर करीब 36 घंटे बाद मृतक का अंतिम संस्कार हो पाया था. इस मामले में मंगलवार को जीतू पटवारी देवरी चौधरी गांव पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय का भरोसा दिलाया.

डीजीपी से मिलकर करूंगा शिकायत

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से सागर एसपी को निलंबित करने की मांग की. उन्होंने कहा “मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. सागर में जंगल राज चल रहा है. सागर में आए दिन हत्या हो रही है. पुलिस से मूकदर्शक बनी हुई है. इस मामले में वह डीजीपी से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे दलितों पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस आवाज उठाएगी.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago