इंदौर : बड़ी बिजनेस वुमन बनने के लिए सोनम ने किया था हनीमून मर्डर प्लान, शिलांग पुलिस का बड़ा खुलासा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • राज से प्यार, बिजनेस वुमन बनने का सपना और राजा रघुवंशी की हत्या, शिलांग पुलिस ने सुलझाई हनीमून मर्डर केस की गुत्थी

इंदौर : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इंदौर से तफ्तीश पूरी करने के बाद शिलांग पुलिस ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की मर्डर प्लानिंग का खुलासा किया. इस मामले में ईस्ट खासी हिल्स एसपी विवेक सैय्यम ने कहा कि सोनम एक बड़ी बिजनेसवुमन बनना चाहती थी. इसमें वह प्रेमी राज को साथ लेकर अपना एक बड़ा कारोबार शुरू करना चाहती थी लेकिन इसी दौरान उसकी शादी तय हो गई, जिसके चलते ही उसने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का प्लान बनाया.

SIT ने जुटाए सारे सबूत, मामले में कुल 8 आरोपी

शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स एसपी विवेक सैय्यम ने कहा, ” सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के खिलाफ SIT ने कई अहम सबूत जुटा लिए हैं और जल्द ही आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

शादी में संगीत के दौरान सोनम और राजा

बता दें कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के मामले में शिलांग पुलिस ने अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें से पांच आरोपी मुख्य रूप से हत्याकांड में शामिल हैं, जिसमें मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज व उसके तीन दोस्त शामिल हैं. वहीं 3 अन्य आरोपियों को साक्ष्य छुपाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

बड़ा बिजनेस खोलना चाहती थी सोनम

शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स एसपी विवेक सैय्यम ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ” सोनम और राज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकारा है. सोनम एक बिजनेस वुमन बनना चाहती थी, जिसके चलते उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर एक बड़ा कारोबार शुरू करने की प्लानिंग की थी. इसी बीच सोनम पर उसके माता-पिता देवी सिंह और मां संगीता द्वारा शादी को लेकर दबाव बनाया गया. कुछ दिन बाद सोनम की राजा रघुवंशी से शादी तय कर दी गई.”

बड़ी बिजनेस वुमन बनना चाहती थी सोनम

शादी तय होती ही पति की हत्या की प्लानिंग

शिलांग पुलिस के मुताबिक, शादी तय होने के दौरान सोनम को लगा कि यदि मैं शादी कर लूंगी तो मैं कभी बड़ी बिजनेस वुमन नहीं बन पाऊंगी, और उसे उसका सपना टूटते हुए दिखा. इसके बाद जिस दिन शादी तय हुई, उसी दिन सोनम और राज कुशवाहा ने सोनम के होने वाले पति राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया. इसी के बाद योजनाबद्ध तरीके से इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया.

सोनम और मृतक राजा रघुवंशी

सोनम और राज के नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं

ईस्ट खासी हिल्स एसपी विवेक सैय्यम ने कहा, ” राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई कड़ियों को जोड़ने के बाद हमने आरोपियों के खिलाफ कई तरह के साक्ष्य जुटा लिए हैं.” वहीं, नार्को टेस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा, ” अभी प्रारंभिक तौर पर सोनम और राज के नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं है. क्योंकि हमारे पास इन आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. सोनम ने राज कुशवाह से अपने प्रेम संबंधों को पुलिस पूछताछ में स्वीकार कर लिया है.”

मामले में 3 अन्य आरोपियों से कड़ी पूछताछ

एसपी ने बताया कि इंदौर और ग्वालियर से पकड़े गए 3 अन्य आरोपी प्रापर्टी ब्रोकर सीलोंम जेम्स, गार्ड बलवीर और फ्लैट मालिक लोकेंद्र सिंह को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी. इससे यह भी पता चलेगा कि राजा रघुवंशी के सोने चांदी के जेवरात, कैश व अन्य सामान को कहां ठिकाने लगाया गया है.” फिलहाल इस मामले में जांच अभी भी जारी है और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago