सिंगरौली में सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए पानी की तरह बहा खून

सिंगरौली जिले में भूमि विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष. एक युवक की मौत तो 3 से 4 लोग गंभीर घायल.

सिंगरौली : सिंगरौली जिले के ग्राम कसर में दो परिवारों के बीच हिंसक संघर्ष से पूरे गांव में सनसनी और दहशत फैल गई. सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों के बीच ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि जिसने भी देखा अंदर तक दहल गया. गांव का कोई व्यक्ति इस दौरान बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं दिखा सका. क्योंकि दोनों पक्षों के ऊपर खून सवार था.

धारदार हथियार के साथ खूब चले लट्ठ

मामले के अनुसार सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव कसर में काफी दिनों से दो परिवारों के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर तनाव चल रहा था. दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़े हुए. 2 दिन पहले दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर फिर झगड़ा हो गया. देखते ही देखते दोनों परिवार लाठियां और धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े. इस दौरान 4 लोग खून से लथपथ हो गए.

पुलिस ने पीड़ित परिजनों के लिए बयान

एक व्यक्ति की रीवा के अस्पताल में मौत

एक पक्ष के रब्बन निशा ने बताया “उनके घर के बगल की सरकारी जमीन पर उनका पहले से ही कब्जा है. पड़ोस में रहने वाला हाजिल का परिवार इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था. इसी विवाद में हाजिल और उसके परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी, डंडों से उन पर हमला कर दिया.” हमले में रब्बन निशा, उसके पति महताब आलम, पुत्र और देवर शहादत अली घायल हुए. महताब आलम को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई.

खूनी संघर्ष के बाद मौके पर पुलिस जांच करती हुई

5 लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर, एक गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल शहादत अली का इलाज सिंगरौली के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. रब्बन निशा और दूसरों का भी इलाज जारी है. इस मामले में बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया “पहले मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. एक व्यक्ति की मौत के बाद अब धाराएं बढ़ाई जा रही हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष आरोपियों की तलाश जारी है. घटनास्थल पर पुलिस तैनात की गई है.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago