सिपाही का कारनामा; पहले किशोरी का किया रेप, फिर 4 साल तक यौन शोषण, शादी का दबाव बनाया तो सांप से कटवाया

दीपक तिवारी
कानपुर: जिले एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रेउना थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. आरोप है कि जब किशोरी ने घरवालों को यह बात बताने वाली थी, तब आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन दिया. इसके बाद 4 साल तक उसका यौन शोषण किया. इस बीच जब किशोरी गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया. इसी बीच युवक सिपाही बन गया तो उसने पीड़िता से शादी से इनकार कर दिया और इससे बचने के लिए उसे सांप से भी कटवाया. इसके बाद भी जब पीड़िता बच गई तो उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता सोमवार को डीसीपी साउथ के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. डीसीपी साउथ ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है.

किशोरी ने बताया कि 2020 सितंबर माह में जब वह शाम को सोच के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही रहने वाले अनुज ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. उस समय उसकी (पीड़िता) उम्र 14 साल थी. पीड़िता ने जब यह बात घर वालों को बताने की बात कही तो अनुज ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए शादी का आश्वासन दिया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद अनुज ने 4 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. साढ़े 17 साल की उम्र में जब वह गर्भवती हुई तो अनुज ने गर्भपात करा दिया. इस बीच जब उसने अनुज के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी तो उसने उसके साथ मंदिर में शादी की और यहीं पर स्टांप पेपर पर एक लिखित समझौता भी किया कि वह बालिग होते ही उसके साथ शादी करेगा. अब जब अनुज की सिपाही की नौकरी लग गई है. ऐसे में पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहा है.

पीड़िता ने बताया कि 19 फरवरी की रात को अनुज योजना बद्ध तरीके से दो सपेरों को लेकर आया. इनमें से एक सपेरे ने उसका मुंह दबाया फिर नीचे गिरा और दूसरे ने उसे सांप से कटवा दिया. अनुज 2 घंटे तक उसका मुंह और गला दबाया रहा. इसके बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर एक कमरे में डालकर वहां से चले गए. किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर पहुंची. इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में घाटमपुर सीएचसी ले गए. जहां से उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, तब से उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता का आरोप है कि उसने रेउना थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि डीसीपी साउथ ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. पीड़िता द्वारा बताया गया है कि अयोध्या की रुदौली में तैनात पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा दिया था लेकिन शादी नहीं की और डरा धमका कर समझौता कराया जा रहा है. पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के दौरान जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago