इंदौर के मूसाखेड़ी में अवैध रूप से भरी जा रही गैस टंकियां फटी, दो लोग घायल

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

घटना मूसाखेड़ी के इंदिरा एकता नगर में स्थित यादव गैस रिपोयरिंग पर हुई। इसके मालिक सनी यादव और गज्जू यादव के यहां से लगभग 20 से ज्यादा गैस टंकियां मिली

इंदौर के पास मूसाखेड़ी में अवैध रूप से भरी जा रही गैस टंकियों में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक विस्फोट हो गया। इसके कारण हुए जोरदार धमाके में एक बच्चे और एक अन्य के घायल होने की सूचना आई है। आसपास के लोगों ने बताया कि एक साथ कई टंकियां अवैध रूप से भरी जा रही थीं। इस पर अचानक गैस लीक हुई और धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि गैस टंकी लोहे का शटर तोड़कर सड़क पर आ गिरी। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के कपड़े तक फट गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों को इस अवैध गैस रिफिलिंग गोदाम की शिकायत की, लेकिन वे यहां पर झांकने तक नहीं आते। वहीं धमाके से दुकान का शटर टूटकर 50 फीट दूर सड़क पर आ गिटा।

घर में ही रखी मिली 27 टकीया

घटना मूसाखेड़ी के इंदिरा एकता नगर में स्थित यादव गैस रिपोयटिंग पर हुई। इसके मालिक सनी यादव और गज्जू यादव के यहां से लगभग 20 से ज्यादा गैस टंकियां मिली हैं। बताया गया कि इन्होंने अपने घर में ही गैस का अवैध गोदाम बना रखा था। पहली मंजिल पर स्थित घर के अंदर ही बड़ी मात्रा में गैस टंकियां रखी हुई थीं। क्षेत्रीय रहवासियों ने बताया कि यहां पर गैस टंकियों में अवैध रूप से गैस की रीफिलिंग की जाती थी।

पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंची

घर में ही बने अवैध गैस गोदाम में विस्फोट की सूचना मिलने पर आजाद नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने विस्फोट वाले घर से लोगों को बाहर निकाला और आसपास के घरों व दुकानों से भी एहतियात के तौर पर लोगों को बिल्डिंग से दूर रखा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैस टंकियों को अपने कब्जे में रखा है। ऐसा बताया गया कि एक साथ कई गैस टंकियों की रीफिलिंग की जाती है।

खाद्य विभाग के अफसरों की भूमिका संदेहास्पद

घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर लंबे समय से अवैध रूप से गैस की रीफिलिंग का काम किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों को जानकारी दी कि रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से गैस का गोदाम चल रहा है और कार्रवाई के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने एक बार भी कार्रवाई नहीं की। लोगों ने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अफसरों कई बार यहां पर आते भी देखे गए हैं, लेकिन उनके द्वारा इस अवैध गोदाम को नहीं पकड़ा गया। समय रहते अगर अफसर इस अवैध गैस रीफिलिंग के गोदाम पर कार्रवाई करती तो यह हादसा नहीं होता।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

9 minutes ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

3 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

3 hours ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

3 hours ago

India-Russia Defense Deal: पुतिन के दौरे पर हो सकती है महाडील, भारत को Su-57 फाइटर जेट मिलने की संभावना

भारत-रूस डिफेंस डील: पुतिन के दौरे पर लग सकती है मुहर, वायुसेना को मिलेंगे घातक…

3 hours ago