सिवनी : एमपी के 8 जिलों में EOW की बड़ी कार्रवाई, धान घोटाला में 145 पर FIR

जबलपुर में पिछले दिनों हुए 47 करोड़ रुपए के धान फर्जीवाड़े की आंच धीमी भी नहीं पड़ी थी कि आठ जिलों में धान और चावल में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का खुलासा हुआ है।

सिवनी जिले में धान उपार्जन में फर्जीवाड़े(Paddy Scam) का बदनुमा दाग पूरे महाकौशल में फैलता जा रहा है। जबलपुर में पिछले दिनों हुए 47 करोड़ रुपए के धान फर्जीवाड़े की आंच धीमी भी नहीं पड़ी थी कि आठ जिलों में धान और चावल में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) 8 जिलों की 38 समितियों के 145 लोगों पर एफआइआर दर्ज की है।

50 हजार क्विंटल धान का फर्जीवाड़ा

ईओडब्ल्यू(EOW) की रिपोर्ट के अनुसार बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिंडोरी, सागर, पन्ना और सिवनी में करीब 50 हजार क्विंटल धान का फर्जीवाड़ा(Dhan Ghotala) किया गया। कई सहकारी समितियों और राइस मिलों ने धान और चावल की हेराफेरी कर उसे दूसरे राज्यों में बेच दिया। सरकारी रिकॉर्ड में धान की मात्रा अधिक दिखाई गई, लेकिन गोदामों की जांच में करीब 50 हजार क्विंटल स्टॉक कम मिला।

सबसे बड़ी कार्रवाई

घोटाले(Dhan Ghotala) के मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई सिवनी में की गई है। यहां ईओडब्ल्यू की टीम ने मंगलवार को शंकुतला देवी राइस मिल पर छापा मारा। जांच में ढेरों अनियमितताएं की पुष्टि होने के बाद मिल को सील कर दिया गया है। जांच टीम के अनुसार वर्ष 2024-25 के लिए मिलिंग हेतु 3184 क्विंटल धान कम पाया गया।

यहां भी कार्रवाई जारी

● बालाघाट में कई सहकारी समितियों में घोटाले की पुष्टि

● सतना की सहकारी संस्था दलदल पर कार्रवाई

● सागर की छिरारी समिति में गड़बड़ी मिली

● पन्ना, मैहर, डिंडोरी, सिवनी और सिधी जिले की कई समितियों में भी हेराफेरी

यहां हो चुकी कार्रवाई

इससे पहले ईओडब्ल्यू की 25 टीमों ने 12 जिलों की 150 उपार्जन समितियों व वेयर हाउस में छापे की कार्रवाई कर लगभग 20 हजार क्विंटल धान का फर्जीवाड़ा उजागर किया था। जिसमें 74 आरोपियों पर एफआइआर दर्ज की गई।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago