सिवनी में अवैध शराब का जखीरा बरामद, 90 लाख की लिकर पर पुलिस का एक्शन

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन, 90 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई.

एनटीवी टाइम न्यूज सिवनी/थाना लखनवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़कर कार्रवाई की है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम पीपरडाही में ट्रक को रोका. ट्रक में एक शराब ब्रांड की 9575.72 लीटर शराब भरी हुई थी. जिसकी कीमत लगभग ₹90 लाख आंकी जा रही है. पुलिस ने ट्रक सहित शराब जब्त कर ली है. शराब सहित जब्त वाहन की कीमत ₹1 करोड़ 5 लाख के करीब बताई जा रही है.

सिवनी में कुछ इस तरह पकड़ा अवैध शराब का ट्रक

थाना लखनवाड़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि खरगोन के खोडीग्राम बरवाह से सिवनी के लिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक को ग्राम पीपरडाही ब्रिज के रास्ते पर खड़ा पाया. पूछताछ में चालक प्रेमसिंह 35 वर्ष और परिचालक हर्षदीप सिंह 20 वर्ष ट्रक में शराब होना स्वीकारा. पुलिस ने जब दस्तावेज चेक किए तो, लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी. इसके बावजूद शराब का परिवहन किया जा रहा था. लिहाजा पुलिस ने ट्रक सहित शराब जब्त कर ली.

पुलिस ने महंगे ब्रांड की 848 पेटी शराब यानि 7326.72 लीटर और 250 पेटी यानि 2250 लीटर टोटल शराब जब्त की. लिहाजा जब्त 9575.72 लीटर शराब की कीमत 90 लाख आंकी गई है. इसके साथ ट्रक भी जब्त किया गया है. जिसकी कीमत करीब ₹15,00,000 है, लिहाजा कुल जब्ती ₹1 करोड़ 5 लाख के करीब है.

सिवनी पुलिस की कानूनी कार्रवाई

सिवनी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. जांच में यह पाया गया है कि लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा था. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा ने तारीफ की है.

मामले में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि “मामले की गहराई से जांच की जा रही है. अवैध शराब कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

48 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago