सीहोर आगामी नवरात्रि एवं भूतड़ी अमावस्या को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सलकनपुर व आंवलीघाट का निरीक्षण

सीहोर आगामी नवरात्रि एवं भूतड़ी अमावस्या को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सलकनपुर व आंवलीघाट का निरीक्षण

रिपोटर सतेंद्र जैन

आगामी भूतड़ी अमावस्या एवं शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर श्री बाला गुरु के एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा सलकनपुर माता मंदिर एवं आंवलीघाट का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, मेडिकल सुविधा, पेयजल, साफ-सफाई आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सलकनपुर मंदिर में समीक्षा बैठक:

सलकनपुर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई:
•मंदिर परिसर में सुरक्षा हेतु पुलिस बल की तैनाती
•श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्गों का सुदृढ़ीकरण
•महिला सुरक्षा, CCTV कैमरे एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था
•पार्किंग स्थल का चिन्हांकन एवं ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
•एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा की उपलब्धता

उपस्थित अधिकारीगण:
•श्रीमती सुनीता रावत – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीहोर
•श्री महेश उपाध्याय – अध्यक्ष, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट
•श्री दिनेश तोमर – एसडीएम, बुदनी
•श्री रवि शर्मा – एसडीओपी, बुदनी
•साथ ही अन्य संबंधित विभागों के अनुभाग प्रमुख एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो।

ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago